Netarhat tour | Netarhat Tourist Spot | netarhat in jharkhand |tourist attractions| netarhat

24



#SubscribeNow #LIKE_SUBSCRIBE_SHARE_HAMARJHARKHAND_FOR_LATEST_VIDEOS
Netarhat tour | Netarhat Tourist Spots | netarhat in jharkhand | netarhat documentary | netarhat | mangolia sunset point

वेबसाइट, पोर्टल, यूट्यूब चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो, सामग्री निर्माण और अनुवाद के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें (रांची) :

IF you you are Looking for Website, ,Portal, Youtube Channel, Business Promotion, Content Writing, Content Translation, Do call on +91 9430160924

क्वीन ऑफ़ छोटानागपुर नेतरहाट और आसपास के पर्यटन स्थल राजधानी रांची से डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी और 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित छोटानागपुर के क्वीन नेतरहाट जाने के रास्ते से ही शुरू हो जाता है रोमांच घाघरा से मुड़ने के बाद आता है बनारी जहाँ मिलेगा पहला प्रवेश द्वार और इसके बाद चट्टानों के बीच से बहती हुई कोयल नदी| नदी पार कर पहाड़ी रास्ते और जंगलों बीच से शुरू होता है खुशनुमा सफर| 25 किलोमीटर के इस रोमांचक रास्ते में कई तीखे मोड़ मिलते हैं इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है| ऊँचे पहाड़ और नीची
घाटियों के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए पहला पड़ाव आता है मंकी प्वाइंट| यहां सैकड़ों बंदर आपस में अठखेलियां करते हुए मिल जाएंगे| यह दृश्य थोड़ा लक पर भी निर्भर करता है किंतु छिटपुट बंदर तो अवश्य दिख जाएंगे| आप इन बंदरों को मूंगफली, बिस्किट, केला आदि खिलाकर इनके गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं
और इनके साथ फोटो भी क्लिक कर सकते हैं| आगे बढ़ने के क्रम में कई छोटे-बड़े मौसमी झरने मिलेंगे यहां रुककर पर्यटक अपना समय व्यतीत कर सकते हैं|

नेतरहाट से लगभग 10 किलोमीटर पहले दो रास्ते मिलेंगे एक रास्ता बाएं जाता है जिसमें महुआडांड़, लोध फॉल, सुग्गा बांध, मिर्चिया फॉल, बेतला टाइगर रिजर्व और पलामू किला पहुंचा जा सकता है वहीं सीधा रास्ता नेतरहाट की ओर जाता है| इस रास्ते पर आप निश्चिंत होकर प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं| नेतरहाट पहुंचते ही आपका स्वागत एक बोर्ड नेतरहाट में आपका स्वागत है मिलेगा और वही मिलेगा पठार| पठार क्षेत्र का मुख्य बाजार स्थल है यहां चाय नाश्ता और अन्य उपयोगी सामान मिलेंगे|
विभागीय विश्रामागार के साथ कई होटल और गेस्ट हाउस में ठहरने की समुचित व्यवस्था आपकी आवश्यकता के अनुरूप सुलभ है| वैसे तो यहां अक्टूबर से मार्च के बीच का मौसम सबसे उपयुक्त है लेकिन हकीकत यह है कि यहां सालों भर पर्यटक आते हैं और प्राकृतिक आबोहवा के बीच सुकून के पल बिताते हैं| साथ ही सालों भर यहां राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता रहता है |

नेतरहाट की प्रसिद्धि का मुख्य आकर्षण है सूर्योदय और सूर्यास्त| राज्य का सबसे खूबसूरत सूर्योदय नेतरहाट में ही देखने को मिलता है| इस नजारे को कोयल व्यूप्वाइंट अथवा होटल प्रभात विहार से निहारा जा सकता है| कोयल न्यूप्वाइंट से सूर्योदय और कोयल नदी के विहंगम दृश्य का आनंद लिया जा सकता है| साथ ही
यहां लंबे सीधे खड़े चीर के वृक्ष क खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

देश के ख्याति प्राप्त विद्यालयों में से एक है नेतरहाट आवासीय विद्यालय इस स्थान को गरिमामई बनाता है इसकी स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। झारखंड में नाशपाती की खेती नेतरहाट और आसपास के पाट क्षेत्रों में ही होती है|
यहां सरकारी फॉर्म के साथ कई प्राइवेट फॉर्म में इसका उत्पादन किया जाता है| स्थानीय लोगों के रोजगार का प्रमुख साधन है| यहां के नाशपाती विदेशों के साथ देश के कई राज्यों में भेजे जाते हैं।

नेतरहाट में एक आकर्षक डैम भी है और बहुत जल्द यहां पुनः नौका विहार के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और वाटर स्पोर्ट्स की भी शुरुआत होने जा रही है। दिन के समय अपर घाघरी और लोअर घाघरी देखने जाएं। कल कल कर इन झरनों से बहता ताजा पानी पर्यटकों का मन मोह लेता है। इसके बाद समय हो जाता है सनसेट पॉइंट पहुंचने का जहां से डूबते सूरज के साथ मनोरम दृश्य और आसमान के बदलते रंगों को निहारा जा सकता है। इसे
मैगनोलिया पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है।

नेतरहाट में जंगल वारफेयर स्कूल भी है जहां राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुलिस प्रशिक्षण की उत्तम व्यवस्था है। यहां वैसे यहां आम लोगों का प्रवेश निषेध है परंतु विशेष परिस्थिति में आदेश लेकर इसे देखा जा सकता है।
पठार से नेतरहाट विद्यालय जाने के रास्ते में बाई और ऐतिहासिक चैलेट हाउस है। लकड़ी से निर्मित इस घर में कई चीजों का संग्रह कर रखा गया है।

नेतरहाट जाने वाले पर्यटकों की जानकारी के लिए अगर आप अपनी सवारी से जाएंगे तभी एक दिन में सभी स्थलों को देख सकते हैं। वहां स्थानीय तौर पर भाड़े की गाड़ी तो मिलेगी पर ऑटो, बाइक या साइकिल की व्यवस्था नहीं है। बाजार भी ऐसा जहां जरूरत की ही चीजें मिलेंगी ।यहां पर बीएसएनल और जिओ का ही
नेटवर्क आपके मोबाइल में मिलेगा।

trendig searches :
tourist attractions
netarhat school
jharkhand tourist places
netarhat tourist spots
netarhat tourist spot
netarhat
netarhat jharkhand
netarhat ranchi
jharkhand netarhat
netarhat ka scene
corona in netarhat
weather netarhat
netarhat temperature tomorrow
mangolia point
money point
upper ghaghari
mirchiya fall
palamu kila
netarhat
valentines day
netarhat weather today

Your Queriies:
RANCHI TOURIST PLACES
new year 2022
netarhat in jharkhand
Netarhat tourist spot
Netarhat residential school
Betala national park
valentines day story
New year hill station
picnic places near ranchi

#touristattractions
#netarhat #netarhattouristspots #jharkhand touristspot #hamarjharkhand #hemantsoren #nagapuritourism #jharkhandtourism #touristplacesnearranchi #ranchi #tourismdestinationa #upperghaghari #lowerghaghari #mirchaiyafalls #lodhfalls

Leave A Reply
Bitcoin (BTC) RM468,853.39
Ethereum (ETH) RM11,025.16
Tether (USDT) RM4.27
BNB (BNB) RM2,879.15
USDC (USDC) RM4.27
XRP (XRP) RM10.17
BUSD (BUSD) RM4.27
Cardano (ADA) RM3.36
Solana (SOL) RM779.84
Dogecoin (DOGE) RM1.01
Polkadot (DOT) RM20.48
Polygon (MATIC) RM1.05
Lido Staked Ether (STETH) RM11,020.03
Shiba Inu (SHIB) RM0.000064
Dai (DAI) RM4.27
TRON (TRX) RM1.15
Avalanche (AVAX) RM106.40